फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लेखपाल को आठ हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत कस्बा बालाबेहट के ग्राम डारा में गेहूं की खड़ी फसल वाले खेत में से रास्ता रोकने के नाम पर किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बालाबेहट में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

तहसील पाली के कस्बा बालाबेहट के मजरा डारा निवासी कल्याण सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मुख्यालय लखनऊ को एक शिकायती पत्र भेजा था। इसमें उसने तहसील पाली के बालाबेहट में तैनात एवं आदिनाथ जैन मंदिर के पीछे नई बस्ती निवासी लेखपाल आशुतोष जैन पर गेहूं की खड़ी फसल वाले खेत में कच्चा रास्ता निकालने से रुकवाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।
टीम ने सोमवार को शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त नोट दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लेखपाल को रिश्वत के आठ हजार रुपये ललितपुर के रेलवे स्टेशन के पास दे दिए। वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एंटी करप्शन टीम के प्रभारी की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम में निरीक्षक राजेश चंद्र शर्मा, एसआईएम मोहम्म्द इसरार, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप सिंह, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, निरंजन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें