फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 50 मीटर दूर वारदात: पहले आइसक्रीम-चॉकलेट खाई, फिर दुकान से उड़ा दिए लाखों रुपये; तीसरी आंख में हुआ कैद

Sat, 29 Jun 2024 07:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चोर ने दुकान में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के ओरछा गेट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर एक दुकान में घुसकर चोर ने पहले आइसक्रीम और चॉकलेट खाई उसके बाद अंदर रख ढाई लाख रुपये समेत सोने की अंगूठी उड़ा दी। सीसीटीवी कैमरे तोड़कर उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


खुशीपुरा निवासी अरविंद साहू पुत्र सुरेश साहू की ओरछा गेट अंदर छनियापुरा चौराहे पर आरडी केक एंड आइक्रीम पार्लर के नाम से दुकान है। अरविंद साहू के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। रात 1.15 बजे चोर पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान की छत से मेरी दुकान की छत पर आया।

आगे कहा कि मुंह पर माक्स लगाए था और तौलिया से मुंह कवर किए था। अंदर घुसकर उसने दुकान से निकलकर पहले आइसक्रीम और चॉकलेट खाई। करीब 1 घंटे तक दुकान में वह घूमता रहा। इसके बाद दुकान में रखा कैश एवं एक सोने की अंगूठी निकलकर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें