फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। ग्राम मारकुआ के निकट शहपुरा मौजा खुर्द में खेताें में झूलते हाईटेंशन तारों की चपेट में आ जाने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मारकुआ निवासी अनिल पुत्र केसर अहिरवार शहपुरा खुर्द मौजा में स्थित खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने गया था जहां वह खेतों में झूल रहे विद्युत के तारों की चपेट में आ गया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस लाइन से कई हादसे हुए है, जिनमें कई जानवरों की मौत हो चुकी है। हमने तारों को कसने के लिए कई बार विद्युत विभाग को अवगत कराया पर विभाग ने इसे अनसुना कर दिया। उधर सूचना पर थाना लहचूरा से थानाध्यक्ष आद्या प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें