फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंध नदी में मगरमच्छ के हमले से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। जिले के अतरेटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रतनगढ़ मंदिर के पास सिंध नदी के घाट पर मगरमच्छ के हमले से 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिंड जिले के रहने वाले मंटोले कुशवाहा के रूप में हुई। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस को घटनास्थल नदी घाट पर मृतक की बाइक और कपड़े मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कार्य वश या स्नान के लिए नदी में उतरे होंगे, तभी वहां घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम को नदी से मंटोले का आधा खाया हुआ शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें