फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध हालात में इंदौर में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में इंदौर में मजदूरी कर रहे युवक की मौत हो गई। साथी मजदूर और ठेकेदार का मुनीम एंबुलेंस से शव लेकर मृतक के घर पहुंचे। परिजन ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम कल्यानपुरा निवासी गोपीलाल अहिरवार (52) के भाई दुर्गाप्रसाद के मुताबिक गोपीलाल करीब 20 दिन पूर्व आसपास के गांव के लोगों के साथ मजदूरी करने इंदौर गया था। प्रीतमपुरा में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करने लगा। शनिवार को हफ्ता बंटा तो गोपीलाल ने शराब पी और अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठा तो साथी मजदूरों ने उसे जगाया। लेकिन वह नहीं उठा। उसकी मौत हो चुकी थी। साथी मजदूर ठेकेदार के मुनीम के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। यहां परिजन ने जब गोपी की मौत का कारण पूछा तो वह इधर उधर की बातें करने लगे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें