मऊरानीपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सांगठनिक दायित्वों की घोषणा करते हुए कई नियुक्तियां कीं। बहादुर कुशवाहा को झांसी जिला प्रभारी बनाया गया। सुंदरलाल कुशवाहा को तहसील उपाध्यक्ष और रामाधार कुशवाहा को तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो की संस्तुति पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुशवंशी ने उमेश कुशवाहा को राष्ट्रीय सचिव का मनोनयन पत्र सौंपा। क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर, मनोनयन पत्र प्रदान कर और मिष्टान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरचरन कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, महीपत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संवाद