फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरा ग्राम पंचायत को मिला दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

विज्ञापन
kotra gram panchayat award wining
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर तहसील स्थित कोटरा ग्राम को पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुन लिया गया। वहां की ग्राम प्रधान ज्योति अग्रवाल को सोमवार को सीडीओ शैलेष कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए दिल्ली में समारोह आयोजित होना था। प्रधानमंत्री के हाथों ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया जाता है लेकिन, कोरोना के चलते इस बार यह समारोह स्थगित कर दिया गया। ग्राम कोटरा को इस पुरस्कार के लिए लगातार दूसरी बार चुना गया है। ग्राम पंचायत के लगातार दूसरी बार चयनित होने पर ग्राम प्रधान ज्योति अग्रवाल ने प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए कहाकि इसके जरिए ग्राम्य विकास के लिए कार्य करने में मदद मिलती है। ग्राम प्रधान के मुताबिक पिछले पांच वर्ष के भीतर गांव की तमाम समस्याएं सुलझाई। उनकी ओर से पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। स्कूलों में मिड डे मिल के भोजन के लिए हाइजैनिक किचन की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें