फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और जमातियों की रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल से आए तब्लीगी जमात के दो जमातियों की रिपोर्ट  भी निगेटिव आ गई है। इसके साथ ही सभी जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ  चुकी है। जिला अस्पताल सभी की अस्पताल से छुट्टी कर रहा है। इन्हें 14 दिनों तक होम  क्वारंटीन में रहने के लिए कहा जाएगा। तब्लीगी जमात के 23 लोग दतिया दरवाजा, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिद में ठहरे हुए  थे। बीते मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल  होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचा तो हर जिले में प्रशासनिक दौड़भाग  शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके  बाद बीते मंगलवार को जिले के तीनों स्थानों से जमात के 23 लोगों को एंबुलेंस से जिला  अस्पताल लाया गया। कोरोना वायरस की जांच के लिए सबका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा  गया। बृहस्पतिवार को 21 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। बाकी, दो जमातियों का सैंपल कम  जाने के कारण जांच नहीं हो पाई है। शुक्रवार की दोपहर उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए  सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अब इन दोनों की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिला  अस्पताल प्रशासन सभी की अस्पताल से छुट्टी कर रहा है। इन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन  में हरने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें