फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई करते समय मिट्टी का टीला गिरा, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
khudai karte samay mitti ka tila gira, gramin ki maut - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
कचीर। ग्राम कचीर में ईंटा बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी का टीला गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कचीर निवासी दयाशंकर पुत्र रामदास यादव (55) धसान नदी के किनारे ईंट भट्ठा लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह ईंटा बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहा था तभी खदान की कगार उसके ऊपर गिर गई, जिससे दयाशंकर उसी में दब गए, जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली, चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लोगों ने खदान की मिट्टी हटाना शुरू किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद मौके पर ककरबई पुलिस जेसीबी लेकर घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन, जब तक मिट्टी हटाकर दयाशंकर को निकाला गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर तहसीलदार गरौठा राकेश कुमार, कानूनगो यशपाल यादव, लेखपाल डालचंद वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दयाशंकर अपने परिवार के पांच सदस्यों के पालन पोषण करने वाला एकमात्र सहारा था। मृतक के दो पुत्र और एक छोटी बहन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें