फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेडियम में चयनित होगी प्रदेश की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 18 जनवरी से एक फरवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन

शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। प्रदेश की टीम खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि महिला हॉकी कैंप में महिला हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कैंप में प्रदेश की टीम का चयन कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें