फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हर मुरादें पूरी करती हैं खटकयाना की काली मां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेवातीपुरा खटकयाना में खटीक समाज द्वारा विराजमान कराईं गईं काली मां की नवरात्र में धूम मची है। यहां 39 साल से लगातार काली मां विराजमान हो रही हैं। नवरात्र में रोज सुबह साढ़े आठ बजे और शाम को आठ बजे देवी मां की आरती होती है। समिति के अध्यक्ष सोनू कमर, संरक्षक हरी तमर और सेवादार सागर ने यह जानकारी दी। प्रतिदिन श्रद्धालुओं को बदल-बदलकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। सप्तमी को 16 अक्तूबर को काली मां को 56 प्रकार का भोग लगेगा। रात्रि 12 बजे विशेष आरती होगी, जिसे आशुतोष कराएंगे। अष्टमी के दिन यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। काली मां की विसर्जन यात्रा 21 अक्तूबर को अपराह्न 3:35 बजे प्रारंभ होगी। भक्तगण पूरे भक्तिभाव से यहां आते हैं और मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें