झांसी। महिला थाने के भीतर बृहस्पतिवार को एक जोड़े वैवाहिक बंधनों ने बंध गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई देकर विदा किया। महिला थाना इंचार्ज मंजू यादव के मुताबिक एक युवती का मथुरा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है लेकिन, युवती की मां का कहना था कि युवक विवाह करने को राजी नहीं है। युवती एक थाने में तैनात है। मां की शिकायत पर युवक को महिला थाने बुलाया गया। युवक ने बताया कि वह विवाह के लिए राजी है लेकिन, घर की विषम परिस्थितियों के चलते वह अभी विवाह नहीं कर सकता। काफी देर तक चली पंचायत के बाद यह तय हुआ कि थाने में अभी दोनों का विवाह करा दिया जाए। इसके बाद दोनों सामाजिक रीति से अपना विवाह रचाएंगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।