मोंठ। सावन मास के पहले सोमवार को स्थानीय बजरंग दल के युवाओं ने ओरछा स्थित बेतवा नदी से 31 लीटर पवित्र जल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा निकाली। राहुल सविता के नेतृत्व में शिवभक्त ने लगभग 48 घंटे की लगातार पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार रात मोंठ पहुंचे। कांवड़ियों ने यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भजनों के साथ भक्तिमय माहौल बनाए रखा। मोंठ पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मालूम हो कि कांवड़िये मंगलवार को इंदिरा चौराहे स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर बेतवा नदी का पवित्र जल अर्पित करेंगे। संवाद