फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कांवड़ियों ने टोल प्लाजा पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल प्लाजा पर कांवडियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि वे डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। उनको लुहारी टोल पर रोका गया और उनके वाहनों से टोल वसूला गया। साथ ही वहां तैनात एक कर्मचारी ने कांवड़ियों से अभद्रता भी की। कावड़ियों का कहना है कि उनको हरपालपुर व अन्य कहीं अन्य जगहों पर कोई टोल नहीं देना पड़ा, परंतु लुहारी टोल पर जबरन रोककर परेशान किया गया। उन्होंने वीडियों के माध्मय से पीएम व सीएम से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो का पता कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें