फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मां गौरी भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर से निकली कलश यात्रा में सबसे आगे युवा धर्म ध्वज लेकर, मुख्य यजमान मनोज राखी त्रिपाठी सिर पर धार्मिक ग्रंथ और महिलाएं पीत वस्त्र पहने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। युवा भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई मानसरोवर स्थित हजारिया महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां महिलाओं ने कलशों में पवित्र जल भरा और वापस मंदिर प्रांगण में आईं। कलश यात्रा में कथा व्यास महंत सूर्यप्रकाश दास कंचनधाम आश्रम ललितपुर, रामभरोसे गोस्वामी, विजय मिश्रा, मुक्ता सोनी, ज्योति मिश्रा, नीलम सिरसा, इंदिरा गुप्ता, मंजू लिटौरिया, मोहिनी पाठक, अनीता लिटौरिया, सुलेखा दीक्षित, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें