झांसी। मंगलवार को हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीशों की तबादला सूची जारी की। ज्योत्सना शर्मा को झांसी का नया जिला जज बनाया गया है। वह इसके पहले कासगंज में इसी पद पर तैनात थीं। वहीं झांसी के जिला जज अवनीश सक्सेना का तबादला इलाहाबाद किया गया है।