फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: सास को किया फोन, बोली-'मेरे बच्चों का ख्याल रखना...बस अब जीना नहीं है', कहकर महिला ने लगाई फांसी

Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने आत्महत्या से पहले अपनी सास को फोन किया और बच्चों का ख्याल रखने की बात कही। साथ ही कहा कि उनका कोई नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले महिला ने अपनी सास को फोन कर कहा कि ‘मेरे बच्चों का ख्याल रखना। उनका कोई नहीं है। बस अब जीना नहीं है। मैं अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं।’ इसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र के आंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र वर्मा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मंगलवार को जितेंद्र व उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर में पत्नी मनीषा (33) अकेली थी। मनीषा ने सुबह पास में ही रहने वाली अपनी सास को फोन कर जान देने की बात कही और कहा कि मेरे बच्चों का ख्याल रखना।

यह सुनकर घबराई हुई सास आनन फानन उसके घर की ओर भागी। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। सास ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर टीन शेड पर चुनरी के सहारे मनीषा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे वह परेशान रहती थी। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें