फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जरा संभलकर.. हाइवे के 32 कट जानलेवा, यहां हर दूसरे दिन होती मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में हाइवे का सफर सबसे अधिक जानलेवा है। हादसों में सबसे अधिक मौतें हाइवे पर हो रही हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले एक साल के दौरान झांसी के विभिन्न हाइवे पर कुल 243 लोग अपनी जान गवां चुके। यहां होने वाले हादसे के पीछे सबसे बड़ी वजह जगह-जगह खुले अवैध कट हैं। आश्चर्य कि बात यह है कि यहां रोजाना दुर्घटना होने के बाद भी इन कट को खत्म करने की कोई कोशिश नहीं होती है।
विज्ञापन

झांसी को ग्वालियर, खजुराहो, शिवपुरी एवं ललितपुर से हाइवे जोड़ते हैं। रोजाना हजारों वाहन तेज रफ्तार से इन हाइवे पर दौड़ते हैं लेकिन, गलत तरीके से बने अवैध कट वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक जानलेवा होते हैं। झांसी-ग्वालियर, झांसी-शिवपुरी एवं झांसी-खजुराहो फोरलेन पर कई जगह लोगों ने अपनी सुविधा के मुताबिक डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए। ग्रासलैंड के आगे खेतों में वाहन ले जाने को डिवाइडर तोड़ दिए। इसी रास्ते में पेट्रोल पंप और ढाबा संचालकों ने भी डिवाइडर तोड़ दिए हैं। यही कट अक्सर हादसे की वजह बनते हैं।
इसी तरह झांसी-कानपुर बाईपास पर सरोज अस्पताल के पास बना कट भी सबसे अधिक जानलेवा है। यहां हर दूसरे दिन दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन, इसके बावजूद राजमार्ग प्राधिकरण इस कट को दुरुस्त नहीं करा सका। ललितपुर रोड पर हंसारी के पास एवं बबीना टोल प्लाजा के आगे भी दुर्घटनाएं होती हैं। झांसी-खजुराहो हाइवे पर गोरमछिया के पास भी सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इन जगहों पर दुर्घटनाएं होने के बावजूद यहां बने कट खत्म नहीं किए गए। वहीं, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी सुनील जैन का कहना है कि गलत तरीके से बने कट तत्काल बंद करा दिए जाते हैं। जहां दुर्घटनाएं होती हैं, उनका निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक जानलेवा है यह जगह
- दिगारा बाईपास पर सैनिक स्कूल के पास हाइवे
- धनुषधारी पेट्रोल पंप के पास, मऊरानीपुर
- मोंठ बाईपास
- हंसारी रोड
- कानपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज तिराहा
- बरुआसागर से बेतवा पुल के बीच
- रानीपुर तिगैला
- कानपुर रोड स्थित शिवानी तिराहा

हाइवे पर इतने लोग गवां चुके जान
झांसी-ग्वालियर रोड हाइवे- 37
झांसी-शिवपुरी हाइवे- 59
खजुराहो हाइवे-42
ललितपुर रोड- 56
झांसी-कानपुर रोड-49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें