फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बदला प्रशासन का रवैया, नामांकन स्थल पर जाने से पत्रकारों को रोका

Sun, 16 Apr 2023 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : अशरफ और अतीक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की रात प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे पत्रकार बनकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस घटना के बाद से प्रशासन का पत्रकारों के प्रति रवैया एकदम बदल गया है। इसकी बानगी निकाय चुनाव के नामांकन स्थल पर देखने को मिली। यहां लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशियों के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। बीती रात से ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया था। रविवार को सुबह से ही मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें