फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी का मौसम फिर बदला, दिन में फुहार, रात में हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी का मौसम रविवार को एक बार फिर बदल गया। दिन में बादल छाए रहने के साथ-साथ बीच-बीच में फुहार देखने को मिली। रात में कुछ देर के लिए अच्छी बारिश भी हुई। आज भी बदल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जैसा पूर्वानुमान जताया था, ठीक वैसा ही हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को झांसी में सर्द हवाएं और बदरी छाई हुई थी। पहले सुबह और फिर दोपहर में हल्की फुहार गिरने लगी। दोपहर में कुछ देर के लिए ही सूरज निकला। इसके बाद फिर से बादलों में छुप गया। रात नौ बजे के आसपास बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट तक ग्वालियर रोड, बीकेडी, मानिक चौक, बड़ाबाजार, इलाइट, सीपरी बाजार, आवास विकास, शिवाजी नगर समेत कई इलाकों में पानी गिरा। बारिश थमने के बाद सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को भी बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें