फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की बेटी के भजन ने मचाई धूम, गणपति की भक्ति में भक्त रहे झूम

Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। गणेश चतुर्थी से पहले लॉन्च हुआ झांसी की बेटी अभिनेत्री श्रेया शुक्ला का भजन आज मेरे सपने में आ गए गणेश.. खूब धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर लॉन्च हुआ यह भजन बुंदेलों की पसंद बन गया है। गणेश चतुर्थी से पहले भक्त इस भजन पर जमकर झूम रहे हैं।
विज्ञापन

खातीबाबा निवासी रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर नवीन चंद्र शुक्ला की पुत्री श्रेया शुक्ला को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। झांसी के कैथेडि्रल इंटर कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा और बीआईईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद श्रेया ने मुंबई की ओर रुख किया। उन्होंने कई हिंदी सीरियल में किरदार निभाये हैं। कन्नड़ फिल्म में भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। मिस इंडिया रनर अप, मिस उत्तर प्रदेश, इंडिया अचीवमेंट अवार्ड, बुंदेलखंड सम्मान, वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड, मैं हूं बेटी अवार्ड भी श्रेया को मिल चुके हैं। शनिवार को पीतांबरा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्माया गया भजन आज मेरे सपने में आ गए गणेश लॉन्च किया गया। इस भजन में श्रेया मुख्य भूमिका में हैं। भजन लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें मंयक तिवारी, असमी रिसाल और झांसी के राजदीप वाजपेई ने भी भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें