फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर खोले गए टीबी मरीजों का इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व क्षय रोग दिवस से 13 अप्रैल तक चले क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग और जांच के विशेष अभियान में 59 नए टीबी रोगी खोजे गए हैं। इनका निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर इलाज शुरू किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके खत्री ने बताया कि 24 मार्च से चले अभियान के दौरान 526 माइक्रोस्कोपी, 41 की सीबी नेट और 47 लोगों की ट्रू नेट मशीन से जांच हुई। इनमें 59 लोगों में टीबी की पुष्टि होने पर इलाज शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व जिला मुख्यालय स्थित टीबी अस्पताल में टीबी की जांच से लेकर इलाज तक नि:शुल्क है। यदि किसी को दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आ रही है। साथ ही बुखार रहता है, शरीर का वजन कम हो रहा है तो टीबी की जांच जरूर कराएं। टीबी के इलाज के दौरान सही पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान हर महीने 500 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। ये लक्षण तो कराएं जांच - दो हफ्ते से अधिक समय से बुखार या खांसी आए - सीने में दर्द रहता हो। - खांसी के साथ खून आने लगे। - भूख कम लगे। - तेजी से वजन घटे। - बच्चों का वजन न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें