कोयले की कमी के चलते कई दिनों से बंद चल रही ललितपुर बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की इकाई आज फिर से चालू हो जाएगी । इससे तीनों इकाइयों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा । वही पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है । गौरतलब है कि ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में 3 इकाइयों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है । लेकिन पिछले एक सप्ताह से कोयले की कमी के कारण एक इकाई 660 मेगावाट की बंद हो गई थी । जिससे बिजली का 660 मेगावाट उत्पादन कम हो गया था , लेकिन प्लांट में 36000 टन कोयला स्टाक में होने के कारण आज फिर से बंद इकाई चालू हो जाएगी।