फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह उम्मीदवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी, नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए चारों विधानसभाओं से 52 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनकी बुधवार को जांच हुई। बबीना विधानसभा से 14 प्रत्याशी मैदान में आए थे, इनमें से असत उल्ला व तेजपाल के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जबकि, झांसी सदर विधानसभा से 12 प्रत्याशी मैदान में थे, परंतु नामांकन फॉर्म में कमियां पाए जाने पर दो निर्दलीय प्रत्याशी पवन और ज्योति सिंह को लड़ाई से बाहर होना पड़ा। गरौठा विधानसभा से सर्वाधिक 16 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था, लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी रामप्रकाश कुशवाहा व अनिल पटेल का पर्चा खारिज कर दिया गया। इनमें से किसी प्रत्याशी ने नामांकन के साथ शपथ पत्र जमा नहीं किया था, तो किसी ने फॉर्म ही पूरा नहीं भरा था। यहां तक कि खारिज होने वाले पर्चों में प्रत्याशी निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर तक नहीं कर पाए थे। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी तो तय संख्या में प्रस्तावक भी नहीं जुटा पाए, जिससे उन्हें लड़ाई से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें