फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा, कांग्रेस समेत 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी सदर विधानसभा सीट पर तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया ने दो सेट में पर्चे भरे। उनके प्रस्तावक पूर्व मंत्री प्रदीप जैन और पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास रहे। इस दरम्यान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कैलाश साहू ने भी पर्चा भरा। उनके प्रस्तावक गणेशीलाल रहे। इसके अलावा राइट टू रिकॉल पार्टी के संजीव कुमार साहू ने भी नाम निर्देशन पत्र जमा किया। बबीना विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशी सामने आए। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के राम सिंह, निर्दलीय हरिओम, जयराम पाल व कैलाश ने पर्चे दाखिल किए। मऊरानीपुर विधानसभा से एक नामांकन पत्र निर्दलीय प्रत्याशी बृजकुंवर का आया। गरौठा विधानसभा से सात प्रत्याशियों ने नामांकन किए। बहुजन समाज पार्टी के वीर सिंह गुर्जर ने नामांकन किया। उनके प्रस्तावक कैलाश रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पुष्पेंद्र, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी की पूनम सिंह, निर्दलीय प्रेमकुमारी खंगार, जन अधिकार पार्टी के राजेंद्र पाल, बुंदेलखंड किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर बिदुआ तथा निर्दलीय मानवेंद्र सिंह ने नामांकन किया। जिले की चारों विधानसभाओं से अब तक 31 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। इनमें झांसी सदर सीट और बबीना से आठ-आठ, मऊरानीपुर से पांच तथा गरौठा से 10 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें