फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पुलिस कर्मी समेत 315 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी समेत झांसी में 315 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि जिले में कम्यूनिटी स्प्रेड हो गया है। इसलिए हर क्षेत्र से संक्रमित सामने आ रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की है। सोमवार को झांसी में 2094 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1265, एंटीजन किट से 827 और ट्रू नेट से दो नमूने जांचे गए। जांच के दौरान 315 लोगों को कोविड होने की पुष्टि हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज का एक-एक जूनियर और सीनियर रेजिडेंट के अलावा खातीबाबा, मिनर्वा, आवास विकास, बेतवा विहार, गोंदू कंपाउंड, राय का ताजिया, बड़ाबाजार, रेलवे कॉलोनी, साकेत नगर, सिविल लाइन, संगम विहार, रेलवे कॉलोनी, ग्वालटोली आदि इलाकों से मरीज मिले हैं। अब झांसी में 2428 एक्टिव केस हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 37, मिलिट्री अस्पताल में 127 और जिला जेल में छह मरीज हैं। जबकि, 1968 होम आइसोलेशन में हैं। अब रिकवरी रेट घटकर 92.43 फीसदी पहुंच गया है। वहीं, हर इलाके से मरीज मिलने पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने माना है कि जिले में कम्यूनिटी स्प्रेड हो गया है। ऐसे में लोग मास्क को लेकर लापरवाह रवैया न बरतें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें