फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में आरोपी को 20 साल की जेल, 50 हजार जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार दोहरे ने बताया कि टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर निवासी पवन सूत्रकार ने 12 जुलाई 2018 को थाना मऊरानीपुर में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि गंज मुहल्ला रानीपुर निवासी उसके मामा भागीरथ 11 जुलाई 2018 को अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान गांव का ही कमलेश दो लोगों के साथ आया और गली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में इलाज के दौरान भागीरथ की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त कमलेश को 20 साल की जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विवेचक के खिलाफ जांच के आदेश झांसी। इस मुकदमे में अदालत ने विवेचक के खिलाफ भी जांच के आदेश किए हैं। विवेचक द्वारा हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाटी को बरामद न किए जाने, वादी मुकदमा के बयान देर से अंकित किए जाने, बताए गए घटनास्थल को मानने से इंकार करने तथा धारा 304 में तरमीमी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने में भी जानबूझकर विलंब किए जाने को अदालत ने विवेचना में लापरवाही माना है। इस पर विवेचक उप निरीक्षक राम वकील सिंह हाल तैनाती थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें