काफी समय से चली आ रही कयासबाजी को विराम देते हुए आखिरकार पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्या ने समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया। सोमवार को उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विदित हो कि डा. आर्य पिछले पच्चीस सालों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय थीं। 2012 में विधायक बनने से पहले वे ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी थीं। जबकि, उनके देवर हरिश्चंद्र आर्य मऊरानीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हैं और दूसरे देवर हेमंत सेठ जिला पंचायत सदस्य हैं। मऊरानीपुर की राजनीति में आर्य परिवार का मजबूत जनाधार माना जाता है।