फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में पति-पत्नी के विवाद में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक नैनागढ़ के पुरानी पुलिस चौकी के पास रोहित परिहार (38) पत्नी मनीषा समेत चार बच्चों के साथ रहता था। परिवार के पालन-पोषण के लिए वह लोहे के ठेकेदार के साथ काम करता था। परिजनों ने बताया कि रोहित शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में अकसर पत्नी के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया। इस बात पर पत्नी मनीषा के साथ उसकी नोंकझोंक हुई। पड़ोसियों ने किसी तरह आकर मामला शांत कराया। मनीषा के मुताबिक वह दवाई लेने बाहर चली गई। लौटने पर कमरा अंदर से बंद था। उसने काफी देर तक खटखटाया लेकिन, अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने दरवाजे की कुंडी जैसे ही तोड़ी अंदर पंखे पर रोहित का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम कराने के लिए चीरघर भिजवा दिया। रोहित की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। रोहित के चार बच्चे वैष्णवी, ईशानी एवं दो पुत्र राहुल एवं मोहित हैं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर संजय शुक्ला के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद रोहित ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें