फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के चार कॉलेजों का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुंदेलखंड के चार राजकीय कॉलेजों का लोकार्पण कराने की तैयारी है। मऊरानीपुर, जालौन, ललितपुर और चित्रकूट में निर्माणाधीन महाविद्यालयों का 85 फीसदी निर्माण काम पूरा हो चुका है। उच्च शिक्षा अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को बाकी बचा काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत बबीना के गणेशपुरा, मऊरानीपुर के कटेरा, ललितपुर के जखौरा, माधौगढ़ के कोंच, जालौन के कालपी, हमीरपुर के राठ, झांसी के बिजौली, चित्रकूट के पाही और महोबा के जैतपुर में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से पाही, कटेरा, जखौरा और कोंच में 80 से 85 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। ऐसे में इन कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी है। अभी दो सप्ताह से ज्यादा का समय है, ऐसे में उच्च शिक्षा अधिकारी की तरफ से कार्यदायी संस्थाओं को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी नौ कॉलेजों में अगले साल से पढ़ाई कराने की तैयारी बीयू के अंतर्गत निर्माणाधीन नौ कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। इसको लेकर शासन भी बेहद गंभीर है। ये महाविद्यालय बीयू को संघटक कॉलेज के तौर पर दिए जाएंगे। ऐसे में कौन-कौन सा कोर्स चलना है, कितना स्टाफ की जरूरत है आदि का संपूर्ण ब्योरा विश्वविद्यालय तैयार करके शासन को भेजेगा। बुंदेलखंड में निर्माणाधीन नौ में से चार कॉलेजों का 80 से 85 फीसदी तक निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनका निर्माण पूरा हो जाएगा, उनका लोकार्पण प्रधानमंत्री कर सकते हैं। - डॉ. राजेश प्रकाश, उच्च शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें