फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

Wed, 21 Sep 2022 01:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
युवक से मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम करारी में एक सप्ताह पूर्व मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें पंकज अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पंकज की पत्नी प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के भोला गुर्जर और कल्लू गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उधर, घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी था।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को विश्वविद्यालय चौकी और मेडिकल कॉलेज के बीच सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर किसी तरह शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दो हिरासत में
इस मामले में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रासलैंड चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा आरोपी कल्लू और भोला गुर्जर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें