झांसी में सोमना रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली- कानपुर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। गांव सोमना निवासी 47 वर्षीय चेतराम पुत्र बीधाराम मेहनत- मजदूरी करते थे।
बुधवार की देर शाम घर लौटने के लिए सोमना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी दिल्ली की तरफ से लखनऊ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक पांच बच्चों के पिता थे।