फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति के साथ बाइक से जाते समय हुआ हादसा

Tue, 09 Dec 2025 03:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महिला पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। रास्तें में बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसराय क्षेत्र में पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


ग्राम खरबाच निवासी मटरू लाल अपनी पत्नी ममता देवी (38) को लेकर बाइक से मऊरानीपुर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बढ़वार के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे उस पर बैठी उछलकर सड़क पर जा गिरी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे 11 वर्षीय एकमात्र बेटी को छोड़ गई है। परिवार घटना से बेहद सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें