झांसी गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान का असर बुंदेलखंड में शनिवार से देखने को मिल सकता है। बांदा, महोबा में तूफान का आंशिक असर पड़ेगा।
हालांकि, अभी तक झांसी पर इसका कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। यदि हवाओं का रुख बदलता है तो बूंदाबांदी हो सकती है।