झांसी। ग्वालियर रोड स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर चल रही कॉर्पोरेट चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मैच यूपीपीसीएल झांसी व झांसी वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें झांसी वॉरियर्स ने यूपीपीसीएल झांसी को हराकर खिताब जीत लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपीपीसीएल की टीम ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। हिमांशु यादव ने 61 व सुनील गौतम के 52 रनों का योगदान दिया। झांसी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि यादव टांकोरी ने 3 विकेट, रवि कुशवाह ने 2, राजू यादव व राहुल गुप्ता ने 1–1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी वॉरियर्स ने सात गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। झांसी वॉरियर्स की ओर से प्रभात यादव ने शानदार 39, रवि यादव टांकोरी ने 18 का योगदान दिया। यूपीपीसीएल झांसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल चौधरी ने 4 विकेट झटके। रवि यादव टांकोरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एआईएफपीडीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज व गोल्डन बॉल को राहुल चौधरी और गोल्डन बैट के लिए प्रभात यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद1