फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली कर्मियों को गांव की महिलाओं ने घेर कर पीटा, जान बचाकर भागे कर्मी

Wed, 06 Aug 2025 06:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

बकाया बिजली बिल वसूलने गए बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियाें के साथ महिलाओं ने मारपीट कर दी। किसी तरह कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचायी है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी पीटा। महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करती महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार दोपहर रक्सा में बकाया बिजली बिल वसूलने गए एसडीओ अक्षय कुमार, अवर अभियंता रामकुमार समेत बिजली कर्मियों को गांव की महिलाओं ने घेर कर पीटा। एसडीओ ने बचके भागने की कोशिश की। महिलाओं ने उसको उनको जाने नहीं दिया। उनकी लात घूसों से जमकर पिटाई की। गांव के लोग भी पहुंच गए। गांव वालों ने भी उनको पीटा। किसी तरीके से बिजली कर्मियों ने गांव से भाग कर अपनी जान बचाई। घायल बिजली कर्मी इसके बाद रक्सा थाने पहुंचे। यहां थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी है। कमिर्यों के साथ मारपीट की सूचना पर अन्य कर्मचारी भी थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

उधर गांव की महिलाएं भी थाने पहुंच गई महिलाओं ने बिजली कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

इस मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है दोनों पक्षों से की ओर से शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें