आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा माफियाओं, गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ समाजवादी पार्टी को हो रही है। क्योंकि, ये वो लोग हैं, जिन्होंने राजनीतिक तौर पर गुंडों, माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।
अखिलेश यादव बताएं कि उनका साथ गुंडों, माफियाओं के साथ है या नहीं? अतीक अहमद का बिना नाम लिए बोले कि जो भी माफिया, अपराधी है, उसके साथ सपा खड़ी हुई है।
विकास भवन में पत्रकार वार्ता में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष दिशाहीन है। सपा विश्वशनीयता खो चुकी है। आज अखिलेश भाजपा को हराने की बात कह रहे हैं। मगर आगामी चुनाव में वो अपना गढ़ भी नहीं बचा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे अखिलेश यादव के बयान में गंभीरता नजर नहीं आती है। उनमें राजनीतिक परिवक्वता भी नहीं है। अब अपराधियों की गाड़ी नहीं पलटती के सवाल पर बोले कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मगर कहा कि योगी सरकार किसी भी अपराधी, माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।