फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अतीक का बिना नाम लिए बोले मंत्री नितिन, माफिया के साथ खड़ी है सपा

Tue, 28 Mar 2023 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उमेश पाल के अपहरण के मामले में अतीक अहमद को आज अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिसके बाद मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा माफियाओं, गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ समाजवादी पार्टी को हो रही है। क्योंकि, ये वो लोग हैं, जिन्होंने राजनीतिक तौर पर गुंडों, माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बताएं कि उनका साथ गुंडों, माफियाओं के साथ है या नहीं? अतीक अहमद का बिना नाम लिए बोले कि जो भी माफिया, अपराधी है, उसके साथ सपा खड़ी हुई है।
 
विकास भवन में पत्रकार वार्ता में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष दिशाहीन है। सपा विश्वशनीयता खो चुकी है। आज अखिलेश भाजपा को हराने की बात कह रहे हैं। मगर आगामी चुनाव में वो अपना गढ़ भी नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे अखिलेश यादव के बयान में गंभीरता नजर नहीं आती है। उनमें राजनीतिक परिवक्वता भी नहीं है। अब अपराधियों की गाड़ी नहीं पलटती के सवाल पर बोले कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मगर कहा कि योगी सरकार किसी भी अपराधी, माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें