फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: एसएसपी कार्यालय के बाहर कार में जाम छलका रहे दोनों सिपाही निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

Thu, 09 Oct 2025 01:45 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लोगों ने उनको वहां शराब पीने से भी मना किया। इसके बावजूद दोनों सिपाही कार में बैठकर जाम छलकाते रहे। उनका किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
कार में शराब पीता पुलिस कर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी कार्यालय के बाहर कार के भीतर जाम छलका रहे दोनों सिपाहियों को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



बुधवार को जब पूरा पुलिस महकमा सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुटा था तब यूपी-112 में तैनात राकेश बाबू यादव मयवर्दी कार लेकर पुलिस लाइन में तैनात सुभाष कुमार के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर जा पहुंचा। दोनों सिपाही कार में बैठकर जाम छलकाने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनको वहां शराब पीने से भी मना किया। इसके बावजूद दोनों सिपाही कार में बैठकर जाम छलकाते रहे। उनका किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की भनक लगने के बाद दोनों सिपाही निलंबित कर दिए गए। निलंबित होने वालों में राकेश बाबू यादव यूपी-112 में जबकि दूसरा सुभाष कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। दोनों हेड कांस्टेबल हैं।


कार में शराब पीते पुलिसकर्मिंयों का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें