फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पार्टनर के रकम हड़पने से परेशान ठेकेदार ने मौत को लगाया लगे, मकान बेचकर दिया पैसा

Sun, 15 Jan 2023 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

चिरगांव के रामनगर निवासी मनोज त्रिपाठी (42) अपने एक पार्टनर के साथ टेलीकॉम कंपनी की केबल बिछाने का काम करते थे। उनके बहनोई संजय ने बताया कि मनोज ने तीन साल पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित अपना मकान पंद्रह लाख रुपये में बेचा था। यह रकम उसने अपने पार्टनर को दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के चिरगांव थाना इलाके में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक के पार्टनर ने उसके पंद्रह लाख रुपये हड़प लिए थे। इससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


चिरगांव के रामनगर निवासी मनोज त्रिपाठी (42) अपने एक पार्टनर के साथ टेलीकॉम कंपनी की केबल बिछाने का काम करते थे। उनके बहनोई संजय ने बताया कि मनोज ने तीन साल पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित अपना मकान पंद्रह लाख रुपये में बेचा था। यह रकम उसने अपने पार्टनर को दी थी। लेकिन, अब वो पैसा वापस नहीं कर रहा था। बीच में पार्टनर ने चेक दिए थे, जो खाते में धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गए थे। इससे मनोज मानसिक अवसाद की स्थिति में आ गए थे। शनिवार को घर में वह अकेले थे।

इसी दरम्यान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी सुलेखा के अलावा बेटी अनु (17) व बेटा अंबर (13) हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें