मुम्बई में हो रही भारी बारिश का असर ट्रेन के संचालन पर पड़ने लगा है। मुंबई से झांसी आने वाली ट्रेन 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं।
मुंबई से चलकर फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल (12137) 6 घंटे, मुंबई से चलंकर प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस 10 घंटे, दादर-अमृतसर एक्सप्रेस (11057) 12 घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) 5 घंटे, तुलसी एक्सप्रेस (22130) सवा चार घंटे, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22222) 7 घंटे, मुंबई-आजमगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस (20103) 9.30 घंटे विलंब से यहां पहुंचीं।