फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Train News: कार्तिक दीपावली अमावस्या पर चलेगी दो मेला स्पेशल, यह है समय

Fri, 17 Oct 2025 12:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि 20 से 23 अक्तूबर तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी के लिए सुबह 10:10 बजे मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट धाम कर्वी में कार्तिक अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि 20 से 23 अक्तूबर तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी के लिए सुबह 10:10 बजे मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह चित्रकूटधाम कर्वी से 19:25 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रात 01:00 बजे पहुंचेगी। वहीं, दूसरी मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 20:10 बजे चलेगी, जो चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से भोर 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा, 20 से 23 अक्तूबर तक गाड़ी संख्या 64613/64614 झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें