फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 14 किमी के अंतराल में दो बार दो भागों में बंटी तेलंगाना एक्सप्रेस, तीन डिब्बे पीछे छूटे

Wed, 18 Jan 2023 11:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रेलवे स्टाफ आनन-फानन में कपलिंग जोड़ गाड़ी को आगे बढ़ाया। इससे गाड़ी अपने निर्धारित समय से तकरीबन चालीस मिनट की देरी से चली। इस घटना से यात्री भी हलकान रहे।
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से झांसी की ओर से आ रही तेलंगाना एक्सप्रेस बुधवार की शाम 14 किलोमीटर के अंतराल में दो बार दो भागों में बंटी। गाड़ी संख्या 12724 दिल्ली से शाम चार बजे चली थी। शाम तकरीबन सात बजे मुरैना से पहले हेतमपुर स्टेशन पर यह गाड़ी दो भागों में बंटी गई। 

विज्ञापन


कपलिंग टूटने की वजह से इसके तीन डिब्बे पीछे रह गए। बाकी इंजन के साथ 21 कोच आगे निकल गए। तकरीबन पचास मीटर आगे जाने पर गाड़ी अपने आप रुक गई। किसी तरह कपलिंग जोड़कर यहां से गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। अभी गाड़ी आगे बढ़ी ही थी कि मुरैना स्टेशन के पास एक बार फिर कपलिंग टूटने से गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। रेलवे स्टाफ आनन-फानन में कपलिंग जोड़ गाड़ी को आगे बढ़ाया। इससे गाड़ी अपने निर्धारित समय से तकरीबन चालीस मिनट की देरी से चली। इस घटना से यात्री भी हलकान रहे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें