संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। इंजी. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में आयोजित समथर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को झांसी एवं उरई के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले को झांसी टीम ने जीता। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनुज गंगवार ने टॉस कराया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उरई की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम ने 12 ओवरों में ही 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। झांसी टीम के खिलाड़ी नवल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट संयोजक डॉ. बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह सेंगर, शुभांकर परिहार, मुन्ना दुबे, सरनाम कुशवाहा, अभिषेक गुर्जर, मुन्ना मेवाती, आकाश मेवाती आदि मौजूद रहे।