झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम करारी निवासी जितेंद्र प्रजापति (28) एक कॉलोनी में सुपरवाइजर का काम करते थे। शनिवार की देर रात वह ड्यूटी पूरी कर बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार व पांच साल के दो बेटे हैं। हादसे से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।