फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रद्द रहीं जम्मू जाने वाली छह ट्रेनें, देखें नाम

Sat, 30 Aug 2025 12:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और अत्यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई को उनके प्रारंभिक स्टेशन से न चलाकर अन्य स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और अत्यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई को उनके प्रारंभिक स्टेशन से न चलाकर अन्य स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि नांदेड़-जम्मूतवी एक्सप्रेस, डॉ. अंबेडकर नगर-श्री वैष्णोदेवी धाम कटरा, मालवा एक्सप्रेस, कन्याकुमारी-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा, हिमसागर एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। वहीं, जम्मूतवी-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के स्थान पर दिल्ली सफदरगंज से प्रारंभ होगी। जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मूतवी के स्थान पर अंबाला स्टेशन से चलेगी। कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग सुपरफास्ट प्रारंभिक स्टेशन के बजाय निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी। श्री वैष्णो देवी धाम कटरा-मद्रास अंडमान एक्सप्रेस श्री वैष्णो देवी धाम कटरा के स्थान पर निजामुद्दीन स्टेशन से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें