फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बहन ने पहचान ली भाई की सिर कटी लाश, पांच दिन पहले हो गया था लापता

Wed, 14 Sep 2022 08:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सदर बाजार थाना इलाके के खिरकपट्टी निवासी सुरेंद्र पाल (35) नौ सितंबर से गायब था। वह घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन लौटकर नहीं आया। सोमवार को उसकी लाश रेलवे लाइन के पास पड़ी मिली। सिर गायब था और धड़ क्षतविक्षत अवस्था में था।
विज्ञापन
लापता युवक का मिला शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोर्चरी में रखे शव को देख युवती चीख पड़ी। बोली, यह तो उसका भाई है। हाथ और कपड़ों से उसने पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों से युवती बार बार कह रही थी...उसके भाई का कोई सिर तो ढूंढकर ला दो। पुलिस ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


खिरकपट्टी निवासी मुन्नालाल का पुत्र सुरेंद्र पाल (35) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। वह शुक्रवार को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश की, परंतु पता नहीं चला। सोमवार को एक शव झांसी में प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। लाश का सिर गायब था, पुलिस के हाथ केवल धड़ ही लगा था। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लावारिस में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं घर से गायब सुरेंद्र की तलाश में भटक रहे परिवार वालों को जब पता चला कि पुलिस ने कोई शव बरामद किया है तो उसकी बहन रीता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। शव देखते ही वह अपने भाई को पहचान गई। उसकी चीख निकल पड़ी। साथ गए लोगों ने मुश्किल से उसे संभाला।
विज्ञापन


बहन ने बताया कि उसके भाई की शादी हो चुकी है। उसके पांच साल का एक बेटा भी है। पत्नी तीन साल से भाई के साथ नहीं रह रही थी। वह मायके में रहती थी। भाई ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इस पर बहन ने अनभिज्ञता जाहिर की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर सुदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें