फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एसआईआर की फाइनल सूची आज, 66 हजार नए वोटर बढ़ेंगे, फॉर्म-7 के आधार पर कुछ नाम काटे भी जाएंगे

Fri, 10 Apr 2026 05:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

छह मार्च तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गई थीं और 27 मार्च तक सभी मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद 13,57,141 मतदाता अंतिम सूची के लिए सही मिले।
विज्ञापन
वोटर कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फाइनल मतदाता सूची शुक्रवार को जारी होगी। फॉर्म-6 भरने वाले 66 हजार नए मतदाता भी सूची में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले में 2.19 लाख नाम हटाए गए, जिससे मतदाताओं की संख्या घटकर 13,57,725 रह गई। इसके बाद दोहरी प्रविष्टि, मतदाता का स्थानांतरण, मृत्यु या रिकॉर्ड में विसंगतियां वाले 3,72,811 मतदाताओं को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर साक्ष्य मांगे थे। छह मार्च तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गई थीं और 27 मार्च तक सभी मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद 13,57,141 मतदाता अंतिम सूची के लिए सही मिले। इसके अलावा फॉर्म-6 के तहत 66,408 नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए गए। जबकि, फॉर्म-7 के आधार पर 3,759 नाम हटाए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें