मौके पर प्रशासन अमला कार्रवाई करता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
मऊरानीपुर एसडीएम ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन पकड़ी है। सभी पर कार्रवाई करते हुए थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसडीएम मऊरानीपुर श्वेता साहू ने प्रशासनिक टीम के साथ देर रात अवैध खान पर कार्रवाई की है। एसडीएम ने करीब 11 बजे ग्राम कुआगांव में अवैध खनन करते हुए 4 ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को पकड़ा है। मौके पर चालक परिवहन करने के संबंध वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद सभी वाहनों को थाना मऊरानीपुर में सीज कर सुपुर्दगी में दे दिया गया।