फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी कमलापति सरीखा होगा झांसी का रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन की भी जल्द सूरत बदल जाएगी। झांसी स्टेशन को भी रानी कमलापति स्टेशन सरीखा खूबसूरत बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय की हरी झंडी के बाद स्टेशन की नई डिजाइन तैयार करने का काम एजेंसी को सौंप दिया गया है। अब यह एजेंसी यहां कराए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा तैयार करके उसके आधार पर डीपीआर तैयार करेगी। रेल अफसरों का दावा है अगले दो साल के भीतर यह कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

झांसी मंडल के ग्वालियर, खजुराहो एवं झांसी स्टेशन के रिमाडलिंग को रेल मंत्रालय ने पिछले वर्ष मंजूर किया था। अब इस दिशा में काम आगे बढ़ना शुरू हुआ है। ग्वालियर स्टेशन पर काम शुरू करा दिया गया जबकि झांसी और खजुराहो स्टेशन की डिजाइन तैयार करने का काम अरिनेम कंसलटेंसी को सौंपा गया है। रेल अफसरों के मुताबिक रानी कमलापति (हबीबगंज) सरीखी विश्व स्तरीय सुविधाएं झांसी स्टेशन में भी मुहैया कराई जाएंगी। स्टेशन को खूबसूरत बनाए जाने के साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने के बजाए लिफ्ट एवं स्वचलित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। सर्कुलेटिंग एरिया के भीतर पे एंड यूज वेटिंग एरिया बनाया जाएगा। यात्रियों के आराम के लिए यहां नए स्लीपिंग एरिया बनाए जाएंगे। मनोरंजन के लिए गेमिंग प्वाइंट भी बनेंगे। स्टेशन में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था भी बदल जाएगी। चार पहिया वाहन से स्टेशन आने वालों के लिए पिक एंड ड्राप प्वाइंट बनाए जाएंगे। इससे बिना स्टेशन के भीतर भीड़ हुए गाड़ियां आसानी से बाहर निकल जाएंगी वहीं, स्टेशन से बाहर जाने वालों को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्टेशन की रिमाडलिंग का प्रस्ताव तैयार करने का काम एजेंसी को सौंपा गया है। एजेंसी की ओर से बनाए गए डीपीआर के मुताबिक कार्य कराए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें